पानी पीने के तुरंत बाद 'ये' लक्षण दिखें तो समझ लें कि किडनी डैमेज के संकेत हैं, समय रहते हो जाएं सतर्क!
आजकल बहुत से लोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर किडनी में कोई समस्या होती है, तो शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन कई बार कोई भी लक्षण नजर नहीं आते। ऐसे में जब किडनी से जुड़ी बीमारी के लक्षण दिखने लगते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है। कुछ बातों पर ध्यान देने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको किडनी से जुड़ी कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताएंगे। अगर आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है, तो पानी पीने के बाद कुछ लक्षण दिख सकते हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं वे लक्षण कौन से हैं। 1) किडनी में दर्द जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो फिल्टर करने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इस कारण पानी किडनी से धीरे-धीरे ब्लैडर यानी पेट की तरफ जाता है। ऐसे में जब भी आप पानी पीते हैं, तो किडनी में पानी अधिक इकट्ठा हो जाता है और इससे किडनी में दर्द होने लगता है। 2) मतली और उल्टी अगर किडनी से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो मतली और उल्टी सबसे आम लक्षण होते हैं। वहीं, अगर किडनी की समस्या अधिक बढ़ गई है, तो पानी ...