पानी पीने के तुरंत बाद 'ये' लक्षण दिखें तो समझ लें कि किडनी डैमेज के संकेत हैं, समय रहते हो जाएं सतर्क!
आजकल बहुत से लोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर किडनी में कोई समस्या होती है, तो शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन कई बार कोई भी लक्षण नजर नहीं आते।ऐसे में जब किडनी से जुड़ी बीमारी के लक्षण दिखने लगते हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।कुछ बातों पर ध्यान देने से किडनी से जुड़ी बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको किडनी से जुड़ी कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताएंगे। अगर आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है, तो पानी पीने के बाद कुछ लक्षण दिख सकते हैं, जिन्हें आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं वे लक्षण कौन से हैं।
1) किडनी में दर्द
जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो फिल्टर करने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इस कारण पानी किडनी से धीरे-धीरे ब्लैडर यानी पेट की तरफ जाता है। ऐसे में जब भी आप पानी पीते हैं, तो किडनी में पानी अधिक इकट्ठा हो जाता है और इससे किडनी में दर्द होने लगता है।
2) मतली और उल्टी
अगर किडनी से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो मतली और उल्टी सबसे आम लक्षण होते हैं। वहीं, अगर किडनी की समस्या अधिक बढ़ गई है, तो पानी पीने के तुरंत बाद ही मतली और उल्टी हो सकती है। इसलिए अगर ऐसा हो रहा हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।3) चक्कर आना
जिन लोगों की किडनी पहले से ही खराब हो चुकी होती है या सही से काम नहीं कर रही होती, उन्हें अक्सर चक्कर आते हैं या सिर घूमता है। खासतौर पर अधिक पानी पीने से किडनी पर दबाव बढ़ता है, जिससे सिर चकराने लगता है और सिरदर्द भी हो सकता है।
4) बार-बार पेशाब आना
अगर पानी पीने के तुरंत बाद ही बार-बार पेशाब आने लगे, तो यह किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। हालांकि, सर्दी के मौसम में या ज्यादा समय एसी में रहने से भी पानी पीने के बाद बार-बार पेशाब आ सकता है। फिर भी, एक बार किडनी की जांच करवा लेना बेहतर होगा।
5) अचानक थकान और कमजोरी
किडनी खराब होने के कारण अधिकतर लोगों को दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। लेकिन अगर पानी पीने के तुरंत बाद ही अचानक कमजोरी या थकान महसूस हो, तो यह किडनी के गंभीर रूप से खराब होने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में समय रहते डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें